Breaking News

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |   आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी बीजेपी, राहुल के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी     |   लगातार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी गई     |   यूपी भाजपा आज प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी     |   सिक्किम लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ, 5 फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी     |  

राजस्थान: 13 साल की लड़की से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, फरार

जयपुर, 23 जून (भाषा) राजस्थान के बीकानेर जिले में 13 वर्षीय एक लड़की से दुष्कर्म और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उसके पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस के मुताबिक, घटना बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 जून को हुई थी।

पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन लड़की की मां मजदूरी के लिए बाहर गई हुई थी, तभी मौका पाकर पड़ोस में रहने वाला कृष्ण बावरी कथित रूप से घर में घुस गया और लड़की से दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने लड़की को इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस ने बताया कि डरी-सहमी लड़की से जब परिजनों ने बार-बार पूछा तो उसने आपबीती सुनाई।

बीकानेर (ग्रामीण) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी.एल. मीणा ने बताया, “पीड़िता की मां ने पड़ोसी कृष्ण बावरी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।”

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र