Breaking News

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |   आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी बीजेपी, राहुल के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी     |   लगातार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी गई     |   यूपी भाजपा आज प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी     |   सिक्किम लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ, 5 फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी     |  

ब्रिटास ने मंत्री को पत्र लिखकर खाद्यान्न के खुले भंडारण पर चिंता जताई

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्यसभा सदस्य जॉन ब्रिटास ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को पत्र लिखकर खाद्यान्न के खुले भंडारण से जुड़े मुद्दे पर चिंता जताई और कहा कि खाद्यान्न को खराब होने से बचाने के लिए उचित कदम उठाने की जरूरत है।

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री जोशी को लिखे पत्र में ब्रिटास ने एफसीआई कर्मचारी संघ (सीटू) की तरफ से एक ज्ञापन भी दिया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि ढंके हुए भंडारण की क्षमता सीमित होने के कारण देश के कई हिस्सों में बड़ी मात्रा में खाद्यान्न अभी भी खुली भंडारण प्रणाली वाले स्थलों तथा अन्य खुले भंडारण स्थलों में रखा जा रहा है।

सांसद ने कहा कि विशेष रूप से केरल जैसे भारी वर्षा और अधिक आर्द्रता वाले क्षेत्रों में ऐसी व्यवस्था से मूल्यवान खाद्यान्न भंडार के खराब होने का खतरा रहता है।

ब्रिटास का कहना था कि देश के बड़े हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के साथ ही जलवायु संबंधी परिस्थितियों ने खुले भंडारण को नमी से होने वाले नुकसान और खाद्यान्न के खराब होने के प्रति और अधिक संवेदनशील बना दिया है।

भाषा हक हक नरेश

नरेश