Breaking News

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |   आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी बीजेपी, राहुल के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी     |   लगातार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी गई     |   यूपी भाजपा आज प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी     |   सिक्किम लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ, 5 फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी     |  

एशियाई सीनियर तलवारबाजी में दक्षिण कोरिया और कजाखस्ता को स्वर्ण पदक

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) भारतीय टीमों ने मंगलवार को यहां 26वीं एशियाई सीनियर तलवारबाजी चैंपियनशिप के पांचवें दिन प्रभावी प्रदर्शन किया लेकिन वे पदक दौर में जगह नहीं बना सकीं। दक्षिण कोरिया और कजाखस्तान ने क्रमशः महिला साबरे और पुरुष एपि टीम का खिताब जीता।

ओलंपियन सीए भवानी देवी की अगुवाई वाली महिला साबरे टीम को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद हार का सामना करन पड़ा। टीम में श्रेया गुप्ता, जेफरलिन जेएस और श्रुति जोशी भी शामिल थीं।

जोसेफ बेनेट, शेरजिन राजेंद्रन शांतिमोल, अलोशियस कूवक्कल जोशी और शौर्य अश्विनी की पुरुष एपि टीम भी कुछ मुकाबलों में अच्छी चुनौती पेश करने के बाद अंततः प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

महिला साबरे टीम चैंपियनशिप में व्यक्तिगत रजत पदक विजेता चोई सेबिन की अगुवाई वाली दक्षिण कोरियाई टीम ने शानदार खेल दिखाया और फाइनल में व्यक्तिगत चैंपियन सानो युई की अगुवाई वाली जापान की टीम को हराया।

पुरुष एपि में अनुभवी रुस्लान कुर्बानोव की अगुवाई वाले कजाखस्तान ने जपान को हराया। जापान की टीम में व्यक्तिगत चैंपियन यामाडा मासारू और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता कानो कोकी जैसे शानदार खिलाड़ी शामिल थे लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द