Breaking News

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |   आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी बीजेपी, राहुल के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी     |   लगातार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी गई     |   यूपी भाजपा आज प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी     |   सिक्किम लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ, 5 फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी     |  

उत्तराखंड: देहरादून में फुटपाथ पर चढ़ी सिटी बस, एक मजदूर की मौत

देहरादून, 23 जून (भाषा) उत्तराखंड के देहरादून में मंगलवार को एक सिटी बस ने फुटपाथ पर बैठे कुछ मजदूरों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गयी और चार अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना पटेल नगर थाना क्षेत्र में लाल पुल के पास पूर्वाह्न करीब 11 बजे उस समय हुई, जब आईएसबीटी की ओर से आ रही सिटी बस पर से चालक नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फुटपाथ पर चढ़ गयी।

पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए निकटवर्ती महंत इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया, जहां एक मजदूर की मौत हो गयी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान आहद (22) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले रतन कुमार (45), बिहार के मुजफफरपुर के निवासी संजीत (32), बिहार के दरभंगा के सुखराज साहनी (59) और मान सिंह इस दुर्घटना में घायल हो गये।

पुलिस के मुताबिक, शुरूआती जांच में सामने आया कि अचानक दौरा पड़ने या चक्कर आने के कारण चालक अर्जुन बस पर से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया।

पटेल नगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ पूछताछ के दौरान चालक ने दावा किया कि उसे चक्कर आ गया था, जिसके कारण वाहन पर से नियंत्रण खो जाने के कारण बस फुटपाथ पर चढ़ गयी।’’

पुलिस ने बताया कि तबीयत खराब होने के कारण अर्जुन (28) को कोरोनेशन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा दीप्ति जितेंद्र

जितेंद्र