Breaking News

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |   आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी बीजेपी, राहुल के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी     |   लगातार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी गई     |   यूपी भाजपा आज प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी     |   सिक्किम लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ, 5 फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी     |  

अमेरिका से मक्का, सोयाबीन, गेहूं खरीदेगा ईरान : ट्रंप

वाशिंगटन, 23 जून (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति बातचीत को अमेरिकी किसानों के लिए लाभदायक बताया और कहा कि ईरान के रोके गए पैसे को मुक्त करने की शर्त यह होगी कि वह अमेरिका में उगाए गए मक्का, सोयाबीन और गेहूं खरीदे।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘ईरान को इन चीज़ों की बहुत ज़रूरत है... यह एक मानवीय संकट है और मुझे लगता है कि मदद करना ज़रूरी है।’’

हालांकि इस बात की संभावना कम है कि ईरान अमेरिका से बड़ी मात्रा में कृषि उत्पाद खरीदना शुरू करेगा।

इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट के रिसर्च फेलो एमेरिटस, जोसेफ ग्लॉबर ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि कम समय में व्यापार बहुत बड़ा हो जाएगा।’’

ग्लॉबर ने कहा कि इस बात की संभावना कम है कि ईरान भोजन के मामले में अपने दूसरे व्यापारिक साझेदारों को छोड़ दे और अमेरिका से खरीदारी करे।

उन्होंने कहा कि ईरान के मुख्य आपूर्तिकर्ताओं में ब्राज़ील, भारत, तुर्किये, यूरोपीय संघ, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना शामिल हैं और अमेरिका से खरीदने की ट्रंप की मांग से ‘‘हमारे कुछ प्रतिस्पर्धियों के साथ कड़वाहट पैदा हो सकती है।’’

एपी अविनाश नरेश

नरेश