Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

उप्र: 10 वर्षीय दलित लड़के से कुकर्म के दोषी युवक को आजीवन कारावास की सजा

बलिया, 23 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की एक विशेष अदालत ने 10 वर्षीय एक दलित लड़के से कथित तौर पर कुकर्म के साढ़े चार साल पुराने मामले में मंगलवार को एक युवक को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अभियोजन अधिकारी विमल कुमार राय ने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विशेष अदालत के न्यायाधीश प्रथमकांत ने मंगलवार को मुकदमे में सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी रितेश गुप्ता को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अदालत ने दोषी पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

राय ने बताया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले लड़के को उसी के गांव में रहने वाला आरोपी नौ दिसम्बर 2021 की शाम एक व्यक्ति की छत पर ले गया और उससे कुकर्म किया।

उन्होंने बताया कि लड़के के दादा की तहरीर पर घटना के अगले दिन सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया और सुनवाई पूरी होने के बाद मंगलवार को दोषी को सजा सुनाई गयी।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र