Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

मप्र: मुरैना में सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कार ने रौंदा, मौत

मुरैना, 23जून (भाषा) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में तेज रफ्तार एक कार की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, जिले की अंबाह तहसील में किशनपुरा रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-552 पर सोमवार देर रात यह दुर्घटना हुई।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रवि भदौरिया ने बताया कि सोमवार देर रात एक कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अंबाह अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। भदौरिया ने बताया कि इलाज के दौरान मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में तीनों घायलों की मौत हो गई।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान पलना गांव निवासी कुम्हेर सिंह (60), रामहेत छारी (55) और पुष्पेंद्र राजावत (55) के रूप में हुई है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र जितेंद्र

जितेंद्र