Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

खिलाड़ियों की पहली पसंद बने गुलाबी रंग के जूते

न्यूयॉर्क, 21 जून (एपी) जियो रेना ने विश्व कप की शुरुआत में अमेरिका के लिए एक यादगार गोल दागा। विनीसियस जूनियर ने ब्राजील के पहले मैच में एक शानदार गोल किया। काइलियान एमबाप्पे ने दो गोल करके फ्रांस के लिए करियर में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाया। हैरी केन ने भी दो गोल करके इंग्लैंड के रिकॉर्ड की बराबरी की।

इन सभी में एक समानता थी और वह यह थी कि इन सभी खिलाड़ियों ने गुलाबी रंग के जूते पहन रखे थे।

अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में चल रहे विश्व कप में इंद्रधनुष के सभी रंगों में से गुलाबी रंग फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर सबसे ज्यादा चमक बिखेर रहा है। दर्जनों खिलाड़ी गुलाबी रंग के जूते पहने हुए हैं जो मैदान की हरी घास पर अलग ही नजर आ रहे हैं। कई जूता कंपनियों ने इस टूर्नामेंट से पहले प्रदर्शन और दृश्यता दोनों को ध्यान में रखते हुए इन जूतों को तैयार किया है।

नाइकी के ग्लोबल फुटवियर निदेशक ओडिंगा निमाको ने कहा, ‘‘खिलाड़ी इस रंग को आत्मविश्वास और अलग दिखने के प्रतीक के रूप में देखते हैं और दर्शकों को भी यह पसंद आ रहे हैं।’’

निमाको ने 1998 के विश्व कप में नाइकी के चांदी, पीले और नीले रंग के जूतों का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे खेल में जूतों को लेकर नजरिया बदल गया। इससे पहले काले और सफेद रंग के जूते ही इस्तेमाल किए जाते थे।

इस बार नाइकी, एडीडास, प्यूमा, स्केचर्स और न्यू बैलेंस सभी ने गुलाबी रंग के जूते लॉन्च किए हैं।

एपी

पंत

पंत