Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

योग लोगों को समग्र स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन करता है: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

श्रीनगर, 21 जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को यहां 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह का नेतृत्व किया और कहा कि योग शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए मददगार है।

डल झील के किनारे स्थित एसकेआईसीसी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि योग लोगों को स्वास्थ्य और खुशहाली के समग्र आयाम की ओर ले जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ है। बढ़ते तनाव और स्वास्थ्य संबंधी आधुनिक चुनौतियों के बीच योग आशा की एक सशक्त किरण है। आइए, हम सभी इसमें भागीदारी करें और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रतिबद्ध होकर कल्याण की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाएं।’’

उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से योग कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने और स्वस्थ जीवनशैली को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘योग हमारी प्राचीन भारतीय विरासत की अमूल्य धरोहर है, जो मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करता है, मानव और प्रकृति के रिश्ते को मजबूत बनाता है तथा हमें स्वास्थ्य और प्रसन्नता के अधिक समग्र आयाम की ओर अग्रसर करता है।’’

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू, मुख्य सचिव अटल डुल्लू और पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात भी उपस्थित रहे।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन