Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

योग पूरी दुनिया को भारत का कालातीत उपहार है : खेमचंद सिंह

इंफाल, 21 जून (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने रविवार को कहा कि योग दुनिया को भारत का कालातीत उपहार है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ, खुशहाल और अधिक जागरूक समाज के निर्माण के लिए इस अभ्यास को अपनाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री यहां खुमान लम्पक इंडोर स्टेडियम में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और सैकड़ों प्रतिभागियों के साथ शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने कोलकाता के रेड रोड से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ विषय पर आधारित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मणिपुर के लोगों से जुड़े।

उन्होंने कहा, ‘‘योग दुनिया को भारत का कालातीत उपहार है, जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक दृढ़ता और आंतरिक संतुलन को बढ़ावा देता है।’’

सिंह ने लोगों से इस अभ्यास को अपनाने और स्वस्थ, खुशहाल तथा अधिक जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक रूप से प्रयास करने का आग्रह किया।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन