Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

मोदी के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, प्रधानमंत्री ने मुद्राएं सुधारने में की मदद

कोलकाता, 21 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोलकाता के रेड रोड पर हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया।

सफेद टी-शर्ट और सफेद पैंट पहने प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लोगों के साथ योगासन किए। इस स्थल के एक ओर भारतीय सेना की पूर्वी कमान का मुख्यालय और दूसरी ओर मैदान है।

करीब 40 मिनट के सत्र के दौरान मोदी प्रतिभागियों के बीच घूमते नजर आए। उन्होंने योग प्रोटोकॉल के अनुसार किए जा रहे आसनों को करीब से देखा और यह सुनिश्चित किया कि उन्हें सही तरीके से किया जा रहा है।

उन्होंने कई मौकों पर प्रतिभागियों की मुद्राएं ठीक करने में भी उनकी मदद की।

यह अभ्यास सामूहिक योग प्रदर्शन का हिस्सा था, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों और विद्यार्थियों समेत सभी आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया।

राज्यपाल आर. एन. रवि और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के अलावा दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल एवं दीपक बर्मन समेत कई मंत्रियों ने भी समारोह में हिस्सा लिया।

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने के भारत के प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने के बाद 2015 में इसकी शुरुआत हुई थी। तब से मोदी नयी दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, मैसूरु, न्यूयॉर्क, श्रीनगर और विशाखापत्तनम समेत विभिन्न स्थानों से योग दिवस समारोहों का नेतृत्व कर चुके हैं।

भाषा

सिम्मी शोभना

शोभना