Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

राजनाथ ने लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की

शिलांग, 21 जून (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों से योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील करते हुए रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग एक वैश्विक जन-आंदोलन के रूप में विकसित हुआ है।

राजनाथ सिंह ने ‘अपर शिलांग’ में भारतीय वायु सेना के ‘एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड’ पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए लोगों कहा कि योग ‘‘केवल स्वस्थ शरीर की नींव नहीं है, बल्कि संतुलित और अनुशासित जीवन जीने का एक मार्ग भी है।’’

रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निरंतर प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारत की यह सांस्कृतिक धरोहर आज एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुकी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘योग भारत की प्राचीन ज्ञान-परंपरा की उस शक्ति का प्रतीक है, जो संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रही है।’’

रक्षा मंत्री ने लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘ आइए, इस योग दिवस पर हम संकल्प लें कि स्वस्थ शरीर, प्रफुल्लित मन और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएंगे।’’

भाषा शोभना सिम्मी

सिम्मी