Breaking News

वेस्ट एशिया में तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत $98 प्रति बैरल के पार पहुंची     |   कोकरोच जनता पार्टी ने कल देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया     |   24 जुलाई को CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील     |   संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा गैंग के गुर्गे वारिस पर NSA लगाई गई     |   उत्तरखंड: पेपर लीक आरोप के बाद यूटीयू बीटेक परीक्षा रद्द, सहायक प्रोफेसर पर केस     |  

कर्नाटक: 20 लाख रुपये की लूट के मामले में सीआईडी निरीक्षक समेत तीन लोग गिरफ्तार

बेंगलुरु, 20 जून (भाषा) कर्नाटक के बेंगलुरु में पुलिस अधिकारियों का रूप धारण कर एक होटल में ठहरे लोगों को निशाना बनाकर 20 लाख रुपये की लूट को अंजाम देने के मामले में कथित भूमिका के लिए शनिवार को एक निरीक्षक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) में तैनात आरोपी निरीक्षक महेश कनकगिरी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे इस मामले का कथित सरगना बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि कुपेंद्र रेड्डी और वसंत कुमार की गिरफ्तारी के बाद लूट की इस वारदात में निरीक्षक की कथित संलिप्तता का खुलासा हुआ।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना बृहस्पतिवार को उस समय हुई थी, जब केरल के दो युवक यहां मडिवाला के एक होटल में ठहरे हुए थे और उनके पास कथित तौर पर 20 लाख रुपये थे।

पुलिस ने बताया कि खुद को पुलिस अधिकारी बताने वाले कुछ लोग पहचान पत्र दिखाकर आए और उन्होंने युवकों से पैसों के स्रोत के बारे में पूछताछ की।

उन्होंने आरोप लगाया कि युवक हवाला के कारोबार में शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद आरोपियों ने रुपयों को कथित तौर पर उनके हवाले करने को कहा और रकम लेकर मौके से फरार हो गए।

जब पीड़ितों को पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है, तो उन्होंने मडिवाला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि लूटी गयी पूरी रकम बरामद कर ली गयी है और मामले की जांच जारी है।

भाषा जितेंद्र रमण

रमण