Breaking News

वेस्ट एशिया में तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत $98 प्रति बैरल के पार पहुंची     |   कोकरोच जनता पार्टी ने कल देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया     |   24 जुलाई को CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील     |   संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा गैंग के गुर्गे वारिस पर NSA लगाई गई     |   उत्तरखंड: पेपर लीक आरोप के बाद यूटीयू बीटेक परीक्षा रद्द, सहायक प्रोफेसर पर केस     |  

हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस विधायक के कार्यालय पर गोलीबारी

चंडीगढ़, 20 जून (भाषा) हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस विधायक बलराम डांगी के कार्यालय पर शनिवार को मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रोहतक के मेहम में देर रात लगभग एक बजे हुई, हमलावरों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

उसने बताया कि गोलीबारी की इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। हमलावरों ने चार बार गोलियां चलाईं, जिससे कार्यालय के दरवाजे का शीशा और खिड़कियों के कांच टूट गए।

विधायक डांगी का कार्यालय मेहम पुलिस थाने के सामने स्थित है।

मेहम के विधायक डांगी ने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें कार्यलय के केयरटेकर ने सूचना दी कि कार्यालय के दरवाज़ों का शीशा टूटा है। उन्होंने केयरटेकर से तस्वीरें मंगवाईं और तस्वीरें देखने पर ऐसा लगा कि वहां गोलीबारी हुई है।

विधायक ने कहा कि इसके बाद उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी।

विधायक ने बताया कि पुलिस को पता चला कि चार बार गोलियां चली थीं।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच के लिए सीसीटीवी डीवीआर अपने साथ ले गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई हैं और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा शोभना रंजन

रंजन