Breaking News

राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |   वेस्ट एशिया में तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत $98 प्रति बैरल के पार पहुंची     |   कोकरोच जनता पार्टी ने कल देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया     |   24 जुलाई को CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील     |   संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा गैंग के गुर्गे वारिस पर NSA लगाई गई     |  

केरल: थरूर ने बजट की आलोचना के लिए माकपा पर पलटवार किया, बढ़े हुए कर्ज का हवाला दिया

तिरुवनंतपुरम, 20 जून (भाषा) केरल की संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार द्वारा पहला बजट पेश किए जाने के एक दिन बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शनिवार को विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) पर निशाने साधते हुए आरोप लगाया कि दूरदर्शी बजट के जवाब में वामपंथी दल केवल ‘पुरानी और घिसी-पिटी वैचारिक बातें’ ही कर रहा है।

थरूर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बजट पर वामपंथी दलों की प्रतिक्रिया की आलोचना की और विपक्ष के नेता पिनराई विजयन की टिप्पणियों का भी उल्लेख किया।

विजयन ने एक बयान में कहा था कि एलडीएफ की पिछली दो सरकारों ने यह साबित किया है कि ‘कल्याण, सामाजिक न्याय एवं सार्वजनिक निवेश आर्थिक विकास व आधुनिक प्रगति के साथ-साथ चल सकते हैं’।

थरूर ने विजयन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वामपंथी मॉडल की कीमत राज्य को भारी कर्ज के बोझ के रूप में चुकानी पड़ी है।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “हां, लेकिन इसकी कीमत 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज का बोझ देकर और वेतन व ओणम बोनस देने के लिए उधार लेकर चुकानी पड़ी है।”

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि एलडीएफ का एक दशक लंबा शासन ‘कर्ज, विफलताओं, भ्रष्टाचार, आंकड़े तैयार करने की बाजीगरी और उससे भी बदतर चीजों’ से चिह्नित रहा है।

उन्होंने कहा, “एक दशक के अपने रिकॉर्ड के बाद जब वामपंथी बजट पर बहस करने की कोशिश करते हैं, तो समझ नहीं आता कि उन पर हंसा जाए या रोया जाए।”

पिनराई विजयन ने यूडीएफ सरकार के बजट की आलोचना करते हुए आरोप लगाया था कि गंभीर वित्तीय संकट के पार्टी के बार-बार किए गए दावों का खंडन स्वयं बजट में घोषित आवंटनों से होता है।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन