Breaking News

वेस्ट एशिया में तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत $98 प्रति बैरल के पार पहुंची     |   कोकरोच जनता पार्टी ने कल देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया     |   24 जुलाई को CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील     |   संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा गैंग के गुर्गे वारिस पर NSA लगाई गई     |   उत्तरखंड: पेपर लीक आरोप के बाद यूटीयू बीटेक परीक्षा रद्द, सहायक प्रोफेसर पर केस     |  

मादक पदार्थ विरोधी अभियान: चेन्निथला ने प्रमुख इस्लामी विद्वानों को ‘तूफ़ान योद्धा’ नाम दिया

कोझिकोड (केरल), 20 जून (भाषा) केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने शनिवार को राज्य के मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत प्रमुख इस्लामी विद्वानों सैय्यद मुहम्मद जिफरी मुथुक्कोया थंगल और कंथापुरम ए पी अबूबकर मुसलियार को 'तूफान योद्धा' घोषित किया।

थंगल ‘समस्त केरल जेम-इयाथुल उलेमा’ के अध्यक्ष हैं।

मुसलियार केरल के एक अन्य प्रमुख धार्मिक विद्वान हैं और उन्हें शेख अबुबकर अहमद के नाम से भी जाना जाता है, वह व्यापक रूप से भारत के ग्रैंड मुफ्ती के रूप में पहचाने जाते हैं।

'ऑपरेशन तूफ़ान' केरल में मादक पदार्थों की समस्या को रोकने के लिए यूडीएफ सरकार द्वारा शुरू किया गया एक अभियान है।

इस अभियान के तहत, पुलिस स्वयंसेवकों और जानी-मानी हस्तियों को 'तूफ़ान वॉरियर्स' के तौर पर शामिल करके लोगों की भागीदारी को बढ़ावा दे रही है।

गृह मंत्री यहां दोनों धार्मिक नेताओं के आवासों पर गए और उन्हें 'तूफ़ान वॉरियर' बैज भेंट किए।

मुलाकातों के बाद पत्रकारों से बातचीत में चेन्निथला ने कहा कि ये दौरे मादक पदार्थों के खिलाफ़ प्रभावशाली हस्तियों का समर्थन जुटाने की कोशिशों का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी मादक पदार्थों के खिलाफ़ अभियान में राज्य के जाने-माने लोगों को शामिल करने की योजना है। हम मादक पदार्थों के खिलाफ़ एक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर लोगों को इस अभियान का समर्थन करने के लिए आगे आना चाहिए।

भाषा शोभना रंजन

रंजन