Breaking News

बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |   वेस्ट एशिया में तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत $98 प्रति बैरल के पार पहुंची     |   कोकरोच जनता पार्टी ने कल देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया     |  

मोदी ओडिशा पहुंचे, राज्य में भाजपा सरकार की दूसरी वर्षगांठ के जश्न में मुर्मू के साथ होंगे शामिल

रायरंगपुर, 20 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को एक दिन के दौरे पर ओडिशा पहुंचे और इस दौरान वह राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की दूसरी वर्षगांठ के जश्न में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ शामिल होंगे तथा 47,600 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे।

भारतीय वायु सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा वायु सेना अड्डे से मोदी को लेकर मयूरभंज जिले के पहाड़पुर हेलीपैड पर उतरा। जहां ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कम्भमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी समेत कई लोगों ने प्रधानमंत्री स्वागत किया।

मोदी मुख्यमंत्री माझी के साथ पहाड़पुर गए। यह गांव राष्ट्रपति मुर्मू का ससुराल है।

यह एक दुर्लभ अवसर है जब राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी दोनों पहाड़पुर में कार्यक्रमों में एक साथ हिस्सा लेंगे और उसके बाद राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के जश्न के लिए पास के रायरंगपुर जाएंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम के दौरान 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की संयुक्त रूप से शुरुआत करेंगे।

माझी ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘ ओडिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक स्वागत है। यह दौरा ओडिशा की विकास यात्रा में एक और अहम पड़ाव है।’’

भाषा शोभना सिम्मी

सिम्मी