Breaking News

वेस्ट एशिया में तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत $98 प्रति बैरल के पार पहुंची     |   कोकरोच जनता पार्टी ने कल देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया     |   24 जुलाई को CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील     |   संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा गैंग के गुर्गे वारिस पर NSA लगाई गई     |   उत्तरखंड: पेपर लीक आरोप के बाद यूटीयू बीटेक परीक्षा रद्द, सहायक प्रोफेसर पर केस     |  

राजस्‍थान: मुख्‍यमंत्री शर्मा ने योगाभ्‍यास किया

जयपुर, 20 जून (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को योगाभ्यास किया।

शर्मा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) से एक दिन पहले आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान महिला पुलिस एवं ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट’ की कार्मिकों ने भी योगाभ्यास में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है।

उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से सकारात्मक और आत्मिक रूप से ऊर्जावान बनता है।

शर्मा ने लोगों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य भर में जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, शैक्षणिक संस्थान एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर में होने वाले योग कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र