Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

उप्र: मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर बधाई दी

लखनऊ, 20 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर बधाई दी।

योगी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपका सादगीपूर्ण जीवन, जनजातीय समाज के उत्थान के प्रति अगाध समर्पण तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा देश वासियों के लिए उत्कृष्ट प्रेरणा है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ जी से आपके सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है।

भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को 68 साल की हो गईं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! मैं भगवान जगन्नाथ से आपके उत्कृष्ट स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी मुर्मू को जन्मदिन पर बधाई दी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। एक सरल और विनम्र स्वभाव की महिला और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक। मैं ईश्वर से आपके उत्कृष्ट स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

भाषा जफर जितेंद्र

जितेंद्र