Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और बाबा रामदेव ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया

गुंटूर (आंध्र प्रदेश), 20 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और योग गुरु बाबा रामदेव ने शनिवार को गुंटूर जिले में आयोजित एक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पहले हुआ।

उंदावली गांव में लगभग 1,600 साल पुरानी गुफाओं के सामने बैठकर बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री को योग के कई आसन करके दिखाए।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री नायडू ने रामदेव का योग अभ्यास कार्यक्रम देखा, जिसमें बाबा रामदेव ने योग के अलग-अलग आसन दिखाए।’’

रामदेव ने चक्रासन, वृश्चिकासन, मयूरासन, हनुमानासन, राजकपोतासन और पावर योग किया।

रामदेव ने नायडू की तारीफ करते हुए उन्हें दूरदर्शी और विकास-उन्मुख नेता बताया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, योग गुरु ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'विकसित भारत' के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

भाषा शोभना रंजन

रंजन