Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

आबकारी विभाग ने पालघर में शराब तस्करी की कोशिश नाकाम की, एक व्यक्ति गिरफ्तार

पालघर, 20 जून (भाषा) महाराष्ट्र आबकारी विभाग ने पालघर जिले में 10 लाख रुपये मूल्य की आईएमएफएल (भारत में निर्मित विदेशी शराब) का जखीरा जब्त कर इस संबंध में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर ऐसी शराब ले जा रहा थात्र जो केवल केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव में बिक्री के लिए थी।

राज्य आबकारी विभाग की एक टीम ने 19 जून को दहानू तालुका में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर धुंदलवाड़ी पुल के पास यह कार्रवाई की।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘विशिष्ट सूचना के आधार पर हमारी टीम ने धुंदलवाड़ी पुल के पास एक टेम्पो को रोका और उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान हमें आईएमएफएल का जखीरा मिला जिस पर केवल दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव में बिक्री के लिए होने का लेबल लगा था।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी को महाराष्ट्र मद्यनिषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

आबकारी विभाग के अनुसार, वाहन समेत जब्त सामान की कुल कीमत 18 लाख रुपये है।

भाषा

सिम्मी रंजन

रंजन