Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

नासिक में 16.71 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, तीन लोग गिरफ्तार

नासिक, 20 जून (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों को गिरफ्तार कर 320 ग्राम मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) जब्त किया है जिसकी अवैध बाजार में कीमत करीब 16.71 लाख रुपये आंकी गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के कुछ लोगों द्वारा मादक पदार्थ बेचे जाने की सूचना मिलने पर मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ और स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार रात एक मोटरसाइकिल को रोका तथा तलाशी के दौरान 200 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया जिसकी कीमत करीब 10.70 लाख रुपये आंकी गई है।

इसके अलावा पुलिस ने सद्गुरु नगर इलाके में एक फ्लैट पर छापा मारकर 6.01 लाख रुपये मूल्य का 120.35 ग्राम एमडी जब्त किया। इस मामले में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

इन दोनों स्थानों से कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की विभिन्न धाराओं तथा भारतीय न्याय संहिता की अन्य संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

भाषा

सिम्मी शोभना

शोभना