Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

लंदन में दो ट्रेन की टक्कर, कम से कम एक व्यक्ति की मौत

लंदन, 20 जून (एपी) उत्तरी लंदन में शुक्रवार दोपहर दो ट्रेन की टक्कर होने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई।

रेल यातायात पर नजर रखने वाली विभिन्न वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रेन लंदन के सेंट पैनक्रास स्टेशन जा रही थीं और शाम करीब सवा पांच बजे (स्थानीय समयानुसार) बेडफोर्ड शहर के बाहर उनकी टक्कर हो गई।

इसके बाद आपात सेवा दलों को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया।

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें पता चला है कि कई लोग घायल हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘अधिकारी बेडफोर्डशायर पुलिस तथा स्थानीय अग्निशमन एवं बचाव और एम्बुलेंस सेवाओं के कर्मियों के साथ घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।’’

एक यात्री पीटर नैप ने कहा, ‘‘टक्कर होने पर मैं उछलकर सामने वाली सीट से जा टकराया और फिर मैंने धुआं देखा। लोग रो रहे थे और चीख-चिल्ला रहे थे।’’

नैप ने कहा, ‘‘लोग बहुत डरे और घबराए हुए थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘‘मैं उठा तो देखा कि कई लोग बोल नहीं पा रहे थे और कुछ के पैर टूट गए थे।’’

‘ईस्ट मिडलैंड्स रेलवे’ ने एक बयान में बताया कि कॉर्बी से शाम चार बजकर 40 मिनट पर सेंट पैनक्रास के लिए रवाना हुई ट्रेन की नॉटिंघम से अपराह्न तीन बजकर 50 मिनट पर उसी स्टेशन जा रही ट्रेन से टक्कर हो गई।

एपी सिम्मी शोभना

शोभना