Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

राजस्थान लोक सेवा आयोग में दो सदस्य नियुक्त

जयपुर, 19 जून (भाषा) राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) में दो नए सदस्य नियुक्त किए गए हैं। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को इस बारे में आदेश जारी किया।

इसके तहत प्रो. संतोष आनंद और डॉ. दीपक कुमार शर्मा को राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।

लोकभवन के बयान के अनुसार, राज्यपाल बागडे ने राजस्थान लोक सेवा आयोग में प्रो. संतोष आनंद और डॉ. दीपक कुमार शर्मा को सदस्य पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

इन दोनों की नियुक्ति पदभार ग्रहण करने से छह वर्ष तक के लिए अथवा उनके 62 वर्ष आयु तक के लिए, जो भी पहले हो की शर्त पर की गई है।

भाषा पृथ्वी शफीक

शफीक