Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

मंदसौर जिले में आवारा कुत्ते ने चार साल के बच्चे को घायल किया

मंदसौर (मध्यप्रदेश), 19 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में शुक्रवार को एक आवारा कुत्ते के हमले में चार वर्षीय बालक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना जिले मुख्यालय से करीब 85 किलोमीटर दूर शामगढ़ कस्बे में हुई।

एक स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वसीम नामक बालक पर उसके घर के पास एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे बालक के चेहरे पर चोटें आईं।

उन्होंने बताया कि बालक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे रेबीज रोधी टीका लगाया गया।

स्थानीय लोगों का दावा है कि इसी क्षेत्र में दिन में पहले एक अन्य बच्चे को भी कुत्ते ने काट लिया था। उनका कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों के हमले लगातार समस्या बनते जा रहे हैं।

भाषा सं दिमो शफीक

शफीक