Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

राहुल गांधी के जन्मदिन पर शिमला मेडिकल कॉलेज में लंगर का आयोजन

शिमला, 19 जून (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के कैंसर अस्पताल में ‘लंगर’ का आयोजन किया गया।

इस दौरान अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों और उनके परिजन को भोजन परोसा गया तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) विनोद जिंटा ने कहा कि गांधी लगातार गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के मुद्दे उठाते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गांधी के जन्मदिन पर सेवा संबंधी गतिविधियों का आयोजन कांग्रेस की जनसेवा की भावना को और मजबूत बनाएगा।

भाषा

राखी जोहेब

जोहेब