Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस के आईपीओ को पहले दिन 45 प्रतिशत बोलियां मिलीं

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के पहले दिन 45 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में पेशकश किए गए 3,29,01,878 शेयरों के मुकाबले 1,48,26,126 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 73 प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि खुरा निवेशकों के लिए रखे गए कोटे को 29 प्रतिशत अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को एक प्रतिशत अभिदान मिला।

टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 397.20 करोड़ रुपये जुटाए।

कंपनी का 883 करोड़ रुपये का आईपीओ 23 जून को बंद होगा। सार्वजनिक निर्गम के लिए मूल्य दायरा 144-152 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जिससे कंपनी का मूल्यांकन ऊपरी स्तर पर 4,500 करोड़ रुपये से अधिक बैठता है।

आईपीओ में 660.72 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा लगभग 221.95 करोड़ रुपये मूल्य के 1.46 करोड़ इक्विटी शेयरों का बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण