Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

रिलायंस में उत्तराधिकार योजना लगभग पूरी, बच्चों ने दैनिक प्रबंधन संभाला: मुकेश अंबानी

(तस्वीरों के साथ)

मुंबई, 19 जून (भाषा) अरबपति मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज में दैनिक प्रबंधन दायित्वों का उनके बच्चों को हस्तांतरण लगभग पूरा हो चुका है। यह देश की सबसे मूल्यवान कंपनी में लंबे समय से चल रही उत्तराधिकार प्रक्रिया के अंतिम चरण का संकेत है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम बैठक में अंबानी ने कहा कि उनके बच्चे आकाश, ईशा एवं अनंत अब समूह के विभिन्न प्रमुख कारोबारों का नेतृत्व कर रहे हैं और दूरसंचार, खुदरा, डिजिटल सेवाओं एवं नवीन ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में कंपनी के अगले वृद्धि चरण को आगे बढ़ाएंगे।

अंबानी ने अपने तीनों बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा, 'रिलायंस में दैनिक प्रबंधन का पीढ़ीगत हस्तांतरण लगभग पूरा हो चुका है।' इससे संकेत मिलता है कि उत्तराधिकार प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

उन्होंने शेयरधारकों से कहा, “आपकी कंपनी का भविष्य न केवल सुरक्षित हाथों में है, बल्कि ऐसे हाथों में है जो इसे और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”

पिछले वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने आकाश और ईशा को क्रमशः दूरसंचार और खुदरा कारोबार की योजनाएं प्रस्तुत करने के लिए मंच दिया।

अपने सबसे छोटे बेटे अनंत, जिन्हें मई पिछले वर्ष कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया था, ने ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी व्यावसायिक जानकारी साझा की।

मुकेश अंबानी ने कहा, 'ईशा, आकाश और अनंत ने अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल में तीन परिवर्तनकारी वर्ष पूरे कर लिए हैं। ईशा उपभोक्ता व्यवसायों का नेतृत्व करती हैं, आकाश प्रौद्योगिकी व्यवसायों का नेतृत्व करते हैं और अनंत ऊर्जा व्यवसायों का नेतृत्व संभाल रहे हैं।'

उन्होंने कहा कि ये तीनों लोग मिलकर पूरे समूह की समग्र वृद्धि पर काम कर रहे हैं।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम