Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

एजीएस हेल्थ, पीजीपी ग्लास समेत चार कंपनियों को आईपीओ लाने के लिए सेबी की मंज़ूरी

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) एजीएस हेल्थ, पीजीपी ग्लास, श्रेणी शेयर्स और एसआरआईटी इंडिया को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से पूंजी जुटाने की मंजूरी मिल गई है। बाजार नियामक से शुक्रवार को यह जानकारी मिली।

एजीएस हेल्थ और पीजीपी ग्लास ने मार्च में अपने पहले सार्वजनिक निर्गम के लिए सेबी के पास मसौदा प्रपत्र दाखिल किए थे।

अब कंपनियां अपने व्यावसायिक विवरण तुरंत सार्वजनिक किए बिना सेबी को मसौदा प्रस्ताव दस्तावेज समीक्षा के लिए प्रस्तुत कर सकती हैं।

बाजार नियामक के अनुसार, इन सभी कंपनियों के आरंभिक दस्तावेज फरवरी और मार्च के बीच प्राप्त हुए थे तथा सेबी ने 16 से 19 जून के बीच अपनी टिप्पणियां जारी कीं।

सेबी के तहत ‘टिप्पणी जारी करना’ का अर्थ है कि नियामक ने सार्वजनिक निर्गम लाने की अनुमति दे दी है।

भाषा यासिर रमण

रमण