Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

जनसुविधाओं से जुड़े काम में प्रशासनिक ढिलाई बर्दाश्त नहीं: भजनलाल शर्मा

जयपुर, 19 जून (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनसुविधाओं के कार्यों में प्रशासनिक देरी के खिलाफ शुक्रवार को अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि इस तरह की देरी मंजूर नहीं है।

उन्होंने कहा कि आमजन को योजनाओं और विकास परियोजनाओं का निरन्तर लाभ मिलना चाहिए।

उन्होंने 'राज उन्नति' की छठी बैठक में यह बात कही। मुख्यंमत्री ने कहा कि पानी, बिजली, चिकित्सा, सड़क सहित जनसुविधाओं से जुड़े किसी भी काम में प्रशासनिक शिथिलता के कारण देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आमजन को योजनाओं और विकास परियोजनाओं का निरन्तर लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि निविदा प्रक्रिया में देरी या किसी भी अन्य कारण से इनमें रूकावट आई तो अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शर्मा ने सांगानेर में एक पंपिग स्टेशन और पाइप-लाइन के काम में देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर मुआयना करें और शीघ्रता से काम पूरा करवाएं।

उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि बड़ी परियोजनाओं में स्वीकृतियां, भूमि अधिग्रहण, निविदा प्रक्रिया और कार्यादेश जारी करने में लम्बा समय लगता है। उन्होंने मुख्य सचिव को इन प्रक्रियाओं को सुचारू कर परियोजनाओं में लगने वाले समय को कम करने के निर्देश दिए।

आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने गंगानगर जिले में एक ही भूमि के दो पट्टे जारी किए जाने पर तथा जनसुविधा हेतु आरक्षित भूमि पर व्यावसायिक पट्टे जारी किए जाने के प्रकरण में नगर विकास न्यास (यूआईटी) के सचिव सहित इस प्रकरण में संलिप्त आधा दर्जन से अधिक कार्मिकों को निलंबित करने के निर्देश दिए।

शर्मा ने कहा कि जिला कलेक्टर सेवा शिविरों के माध्यम से अतिक्रमण एवं राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करें ताकि आमजन को वर्षों पुरानी समस्याओं से भी राहत मिल सके।

उन्होंने जिला कलेक्टर से मानसून सीजन को देखते हुए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खाटूश्यामजी में पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी उन्होंने दिए।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार