Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निजी क्षेत्र में नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिए

जयपुर, 19 जून (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' के तहत आयोजित राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में निजी क्षेत्र में नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिए।

आधिकारिक बयान के अनुसार इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग’ के माध्यम से देशभर के 15 लाख युवाओं को लाभान्वित करते हुए 2400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का सपना युवाओं के कौशल, सामर्थ्य और नवाचार से साकार होगा।

इस अवसर पर सांसद राव राजेंद्र सिंह, विधायक कालीचरण सर्राफ, संबंधित विभागों के अधिकारी, निजी नियोक्ता एवं नवनियुक्त कार्मिक उपस्थित थे।

बयान में कहा गया है कि इस पहल का उद्देश्य सरकार के 'विकसित भारत' की सोच के अनुरूप रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार

राजकुमार