Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

राजस्थान: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और बेचने के आरोप में चार गिरफ्तार

जयपुर, 19 जून (भाषा) राजस्थान के अजमेर जिले में पुलिस ने 14 साल की लड़की को कथित रूप से शादी के बहाने 32,000 रुपये में बेचने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ़्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार ये गिरफ़्तारियां मानव तस्करी विरोधी 'उमंग अभियान' के तहत की गईं।

अजमेर शहर के दरगाह थाने में 13 जून को मामला दर्ज किया गया था। एक महिला ने शिकायत की कि उसकी नाबालिग बेटी को अफसाना उर्फ बिजली और मरजीना ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था।

पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और लड़की को चुरू जिले के सरदार शहर से मुक्त कराया। उसके बयान, मेडिकल जांच की रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पास्को अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि जांच से पता चला है कि नाबालिग को शादी के बहाने बेचने और उसका यौन शोषण करने की साजिश रची गई थी।

उसने कहा कि गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान रोशनी खातून (22), आफरीन उर्फ नूरजहां, अफसाना उर्फ बिजली और मोहम्मद जिशान उर्फ दिशु (21) के रूप में हुई है।

दरगाह के वृत्ताधिकारी लक्ष्मणराम ने कहा,‘‘नाबालिग को सुनियोजित तरीके से बहला-फुसलाकर ले जाया गया, उसकी तस्करी की गई और शादी के लिए 32,000 रुपये में बेच दिया गया, जिसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। लड़की को सरदारशहर से मुक्त कराया गया। अब तक चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।'

आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मोहम्मद ज़िशान उर्फ़ दिशु और रोशनी खातून को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बाकी दोनों को पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार