Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शुक्रवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

अर्थ73 मोदी रोजगार योजना

विकसित भारत रोजगार योजना के तहत अब तक 70 लाख नौकरियां सृजित: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार नौकरी पाने वाले 15 लाख कर्मचारियों एवं उनके नियोक्ताओं को 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी करते हुए शुक्रवार को कहा कि 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' (पीएम-वीबीआरवाई) के तहत देशभर में 70 लाख से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं।

प्रादे145 उप्र अयोध्या लीड राम मंदिर

अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है:योगी आदित्यनाथ

अयोध्या (उप्र): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर संदेह जताया जा रहा है।

प्रादे152 महाराष्ट्र लीड राजनाथ

पारंपरिक युद्ध और उससे जुड़े साधनों का आज भी उतना ही महत्व, जितना 1947 में था : राजनाथ

नागपुर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पारंपरिक युद्ध और उससे जुड़े साधनों का आज भी उतना ही महत्व है, जितना 1947 में था। उन्होंने कहा कि इसलिये एक मजबूत सैन्य-औद्योगिक आधार का महत्व भविष्य में भी रहेगा।

दि86 अभिषेक लीड लोकसभा अध्यक्ष

तृणमूल मामले में बिरला से मिले अभिषेक बनर्जी, बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की

नयी दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर पार्टी के 20 बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की।

वि28 संरा भारत पाक

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को ‘भस्मासुर देश’ करार दिया

संयुक्त राष्ट्र: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की कड़ी आलोचना करते हुए उसे ‘‘भस्मासुर देश’’ करार दिया और कहा कि जब उसका ‘‘अपना ही राक्षस उसे डसता है’’ तो वह हैरान रह जाता है।

दि58 दिल्ली अदालत दूसरी लीड टेलीग्राम

नीट-यूजी के दोबारा आयोजन से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का सरकार का फैसला बरकरार

नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने 21 जून को दोबारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) से पहले सोशल मीडिया मंच ‘टेलीग्राम’ तक पहुंच को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित करने के केंद्र सरकार के फैसले को शुक्रवार को बरकरार रखा।

दि55 न्यायालय पैदल अधिकार

मौलिक अधिकार है फुटपाथ पर पैदल चलने का अधिकार : उच्चतम न्यायालय

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने व्यवस्था दी कि निर्धारित फुटपाथ पर पैदल चलने का अधिकार एक मौलिक अधिकार है।

दि48 कांग्रेस एनटीए

पेपर लीक पर चुप्पी तोड़ें और प्रधान का इस्तीफा लें प्रधानमंत्री: कन्हैया कुमार

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने नीट-यूजी और कुछ अन्य परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक के विषय को लेकर शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जब भी ‘विश्व भ्रमण’ से छुट्टी मिले, तो वह इस मामले में चुप्पी तोड़ें, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को खत्म करें।

अर्थ44 संपूर्ण लीड केरल बजट

सतीशन ने पेश किया यूडीएफ सरकार का पहला बजट; मिशन समुद्र, स्वास्थ्य बीमा पर जोर

(तस्वीरों के साथ)

तिरुवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने यूडीएफ सरकार का 2026-27 का पहला बजट शुक्रवार को विधानसभा में पेश किया। इसमें राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए वित्तीय सुधारों, बुनियादी ढांचा तथा कल्याणकारी योजनाओं को पेश किया गया।

वि36 इजराइल हिज्बुल्ला युद्धविराम

इजराइल व हिज्बुल्ला युद्धविराम को फिर से लागू करने पर सहमत

यरूशलम: इजराइल और चरमपंथी समूह हिज्बुल्ला शुक्रवार को अपने युद्धविराम को आगे बढ़ाने पर सहमत हो गए। स्विट्जरलैंड में ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली बातचीत के लड़ाई के कारण टल जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच यह सहमति बनी।

प्रादे104 तमिलनाडु विधानसभा दूसरी लीड कावेरी

तमिलनाडु विधानसभा ने मेकेदातु में बांध बनाने की कर्नाटक की योजना के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा ने कावेरी नदी पर कर्नाटक द्वारा मेकेदातु में बांध बनाए जाने की योजना के खिलाफ शुक्रवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया और इस मुद्दे पर राज्य सरकार की ओर से उठाए गए सभी कदमों का समर्थन किया।

अर्थ85 संपूर्ण लीड जियो आईपीओ

जियो प्लेटफॉर्म्स ने आईपीओ का मसौदा दस्तावेज दाखिल किया, चार अरब डॉलर जुटाने की योजना

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सेवा इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए शुक्रवार को मसौदा दस्तावेज दाखिल किया। इस निर्गम के जरिए कंपनी करीब चार अरब डॉलर (लगभग 37,700 करोड़ रुपये) जुटाने की योजना बना रही है जिससे इसका मूल्यांकन लगभग 137 अरब डॉलर आंका गया है।

खेल15 खेल आईओए चोपड़ा डोप लीड अभियान

डोपिंग के खिलाफ लड़ाई में शामिल हुए चोपड़ा, आईओए के साथ जागरूकता अभियान शुरू किया

नयी दिल्ली: डोपिंग के खिलाफ भारत की लड़ाई को शुक्रवार को बड़ी मजबूती मिली जब भाला फेंक के सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के साथ मिलकर इस समस्या के खिलाफ एक जागरूकता अभियान शुरू किया।

खेल4 खेल फुटबॉल कप मैक्सिको

दक्षिण कोरिया पर जीत से मैक्सिको नॉकआउट में पहुंचने वाला पहला देश बना

गुआडालाजारा (मैक्सिको): लुइस रोमो ने दक्षिण कोरिया की रक्षात्मक चूक का फायदा उठाते हुए गोल दागा जिससे सह मेजबान मैक्सिको 1-0 से जीत हासिल करके मौजूदा विश्व कप फुटबॉल के नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव