Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

बल्लेबाजों को लंबे समय तक क्रीज पर टिकना होगा: अफगानिस्तान के कोच मूनी

चेन्नई, 19 जून (भाषा) अफगानिस्तान के क्षेत्ररक्षण कोच जॉन मूनी ने शुक्रवार को कहा की उनकी टीम के बल्लेबाजों को लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहने और लंबी पारी खेलने का तरीका ढूंढना पड़ेगा क्योंकि मजबूत भारतीय टीम का मुकाबला करने के लिए यह बहुत जरूरी है।

भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है और अब अंतिम वनडे शनिवार को यहीं खेला जाएगा।

मूनी ने मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमने कई दफा दिखाया है कि हम इस भारतीय टीम का मुकाबला कर सकते हैं। इसके लिए हमें बस बल्लेबाजी में पूरे 50 ओवर तक अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को यह समझना होगा कि वे बल्लेबाज के तौर पर अपनी पारी कैसे आगे बढ़ाए और थोड़ा ज्यादा समय तक क्रीज पर कैसे टिके रहें। हमने आसानी से विकेट गंवाए हैं और लगातार विकेट गंवाए हैं। हमने इस बारे में बात की है। ’’

भाषा नमिता मोना

मोना