Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

अयोध्या के राम कथा पार्क में हेलीपैड के पास आग लगी, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं

अयोध्या (उप्र), 19 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को यहां पहुंचने से कुछ मिनट पहले अयोध्या के राम कथा पार्क में हेलीपैड के पास आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने यह पता लगाने के लिए घटना की जांच शुरू कर दी है कि मुख्यमंत्री के आगमन के लिए इस्तेमाल किए गए हेलीपैड के करीब आग कैसे लगी।

उन्होंने कहा कि कथित तौर पर आग हेलीपैड के पास लगी और तेजी से पास के सरयू गेस्ट हाउस क्षेत्र की ओर फैल गई।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, आग करीब 15 मीटर के क्षेत्र में फैल गई और मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरने से पहले ही इस पर काबू पा लिया गया।

अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने शुरू में आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिसके बाद अग्निशमन दल की टीम घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

अयोध्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और कोई हताहत नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अयोध्या का दौरा किया, जहां उन्होंने दिन भर कई कार्यक्रमों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

अधिकारियों ने कहा कि आग लगने की सटीक परिस्थितियों को स्थापित करने के लिए एक जांच चल रही है ।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार