Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

झारखंड: लातेहार में तालाब में नहाते समय तीन भाई-बहनों की डूबने से मौत

लातेहार (झारखंड), 19 जून (भाषा) झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार को एक तालाब में नहाते समय तीन भाई-बहनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के आरा गांव की है। बच्चों की उम्र तीन से नौ वर्ष के बीच थी।

बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा, 'नहाते समय तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उन्हें तालाब से बाहर निकाला गया और बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।'

उन्होंने बताया कि इन तीनों में छह और नौ वर्ष की दो लड़कियां थीं, जबकि लड़का तीन वर्ष का था।

अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया हैं।

भाषा

राखी माधव

माधव