Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

संभल में घनी आबादी में चल रहीं अवैध मेंथा फैक्टरियों को नोटिस, एक माह में जवाब तलब

संभल (उप्र) 19 जून (भाषा) संभल जिला प्रशासन ने घनी आबादी के बीच अवैध रूप से चल रही ‘मेंथा ऑयल’ फैक्टरियों को नोटिस देकर एक माह में जवाब तलब किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इन फैक्टरियों के पास न तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सहमति है और न ही उन्होंने अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लिया है।

सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि संभल कस्बे की घनी आबादी में करीब 20 ‘मेंथा ऑयल’ फैक्टरियां चल रही हैं तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच के बाद इन सभी 20 इकाइयों के खिलाफ संबंधित धारा के तहत नोटिस जारी कर संचालन बंद करने को कहा गया है।

कुमार ने कहा कि थाना रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में चल रही 10 ‘मेंथा फैक्टरियों के पास भी विभिन्न विभागों के अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं हैं, उन्हें भी नोटिस जारी किया गया है।

पत्रकारों के सवाल पर सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया, 'कुल 29 नोटिस अभी जारी की गई हैं। तीन मामले पहले से ही अदालत में चल रहे थे।'

कुमार ने बताया कि नोटिस में फैक्टरी संचालकों को एक महीने का समय दिया गया है। जवाब के बाद उन्हें जिरह का अवसर मिलेगा। इसके बाद अंतिम आदेश पारित किया जाएगा।'

भाषा सं आनन्द

राजकुमार

राजकुमार