Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

सुनील ग्रोवर ने गंगा किनारे सोते हुए अपना वीडियो शेयर किया

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्लिप में अभिनेता और हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर को गंगा नदी के किनारे सोते हुए दिखाया गया है।

बृहस्पतिवार को अभिनेता ने अपने 'इंस्टाग्राम हैंडल' पर यह वीडियो क्लिप साझा किया, जिसमें वह जमीन पर कई अन्य लोगों के साथ सोते नजर आ रहे हैं।

यह साफ नहीं है कि वीडियो हरिद्वार में शूट किया गया था या ऋषिकेश में।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तारे जमीन पर'।

कई उपयोगकर्ताओं ने अभिनेता के स्वभाव की तारीफ की।

एक उपयोगकर्ता ने लिखा, 'सुनील ग्रोवर जमीन से जुड़े इंसान हैं' जबकि दूसरे ने कहा, 'यही वजह है कि लोग आपको इतना पसंद करते हैं।'

एक और कमेंट में लिखा था, 'दुनिया के सबसे बेहतरीन अभिनेता।'

ग्रोवर मशहूर टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में डॉ. मशहूर गुलाटी का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान', अक्षय कुमार की 'गब्बर इज बैक', सलमान खान की 'भारत', विशाल भारद्वाज की 'पटाखा' और आमिर खान की 'गजनी' में काम किया है।

भाषा

राखी संतोष

संतोष