Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

निचले क्रम पर ही उतरेंगे राहुल, अर्शदीप को दिया जा सकता है आराम, डेन डोइशे ने दिया संकेत

चेन्नई, 19 जून (भाषा) भारत के सहायक कोच रियान टेन डोइशे ने शुक्रवार को पुष्टि की कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में केएल राहुल निचले क्रम पर ही बल्लेबाजी करेंगे और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरूआत करने रोहित शर्मा के साथ उतरेंगे ।

ऐसी संभावना है कि घुटने की सर्जरी से उबर चुके हर्षित राणा को अर्शदीप सिंह की जगह उतारा जायेगा ।

टेन डोइशे ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ बल्लेबाजी क्रम में विविधता कमाल की है । राहुल को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर उतारने पर विचार नहीं हो रहा है । हमें यशस्वी को भी देखना है । पिछले मैच में वह रन नहीं बना सका लेकिन उसे एक मौका और मिलेगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पांच बल्लेबाजों के साथ नीतिश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर । नीतिश भी बल्लेबाज हैं लिहाजा पिछले मैच के शीर्ष तीन में कोई बदलाव नहीं होगा ।’’

नीदरलैंड के पूर्व क्रिकेटर ने कहा ,‘‘ हम पहले दो मैचों से कुछ बदलाव करेंगे । हम अलग अलग संयोजन आजमाना और सभी को मौका देना चाहते हैं । अर्शदीप को कल आराम दिया जा सकता है । कुछ बल्लेबाजों के लिये भी यह लागू होगा ।’’

लखनऊ में दूसरे मैच में भीषण गर्मी में लंबे समय बल्लेबाजी के बावजूद शुभमन गिल और ईशान किशन फिट हैं ।

टेन डोइशे ने कहा ,‘‘ शुभमन को गर्मी में परेशानी हुई थी और वह अभ्यास के लिये नहीं आया लेकिन वह पूरी तरह से फिट है । ईशान को कंधे में परेशानी थी लेकिन अब वह ठीक है ।’’

भाषा

मोना नमिता

नमिता