Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

ओडिशा: छापेमारी से अभियंता के पास 32 भूखंड और दो फार्महाउस समेत करोड़ों की संपत्ति होने का खुलासा

भुवनेश्वर, 19 जून (भाषा) ओडिशा सतर्कता ब्यूरो ने शुक्रवार को कोरापुट जिले में एक सरकारी अभियंता के विभिन्न परिसर पर की गई छापेमारी के दौरान उसके पास 32 भूखंड, दो फार्महाउस, सोने के आभूषण व नकदी समेत करोड़ों रुपये की संपत्ति होने का खुलासा किया।

सतर्कता ब्यूरो के (जयपुर मंडल) के पुलिस अधीक्षक एस. सुश्री ने बताया कि यह कार्रवाई कोटपाड़ ब्लॉक के सहायक कार्यकारी अभियंता सत्यनारायण सेठी के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों के संबंध में की गई।

सेठी से जुड़े सात परिसर पर एक साथ छापेमारी की गयी, जिनमें उनका घर, अन्य संपत्तियां और कार्यालय परिसर शामिल थे।

सतर्कता अधिकारियों को छापेमारी के दौरान अभियंता के पास 32 कीमती भूखंड, दो फार्महाउस, करीब 300 ग्राम सोने के आभूषण, 600 ग्राम चांदी और 5.48 लाख रुपये नकद होने का पता चला।

उन्होंने बताविस्तृतया कि एक फ्लैट व बैंक तथा डाकघर में जमा राशि का भी पता चला है, जिसकी जांच की जा रही है।

सुश्री ने बताया कि कोरापुट जिले के बोरिगुमा ब्लॉक में एक फार्महाउस का पता चला है, जो 10.03 एकड़ में ।

उन्होंने बताया कि इसमें आम और नीलगिरी के पेड़ लगे हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि इसी इलाके में एक अन्य फार्महाउस भी है, जो 4.35 एकड़ में फैला है और वहां नीलगिरी का बागान है।

उन्होंने पत्रकारों को बताया, “हमें उम्मीद है कि जांच आगे बढ़ने पर कुछ और संपत्तियों का भी पता चल सकता है। हम इंजीनियर और उनके परिवार के सदस्यों से पूछताछ करेंगे।”

अधिकारियों के अनुसार, सेठी ने वर्ष 1998 में कनिष्ठ अभियंता के पद पर सरकारी सेवा शुरू की थी।

उस समय सेठी की तैनाती कोरापुट स्थित मुख्य अभियंता, अपर कोलाब डिवीजन के कार्यालय में हुई थी और उनका शुरुआती वेतन 7,100 रुपये प्रति माह था।

वर्ष 2015 में उन्हें सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नति मिली और उन्हें कोटपाड़ ब्लॉक में तैनात किया गया।

जून 2020 में सेठी का तबादला उसी जिले के बोरिगुमा ब्लॉक में कर दिया गया।

वर्ष 2025 में उन्हें सहायक कार्यकारी अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष

संतोष

संतोष