Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

इटली के विदेश मंत्री ने अमेरिका की यात्रा रद्द की

रोम, 19 जून (एपी) इटली की सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि हाल ही में हुए जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए ‘मिन्नतें’ की थीं।

इटली के विदेश मंत्री एंतोनियो ताजानी ने प्रधानमंत्री मेलोनी और उनके देश को लेकर ट्रंप द्वारा किये गए दावों को ‘गंभीर और अपमानजनक’ करार दिया। उन्होंने इसी के साथ अगले सप्ताह प्रस्तावित अपनी अमेरिका यात्रा रद्द कर दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए मेलोनी ने एक वीडियो संदेश पोस्ट किया। उन्होंने कहा, ‘‘ट्रंप के दावे पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इटली और मैं मिन्नतें नहीं करते।’’

ट्रंप ने शुक्रवार सुबह ला-7 नेटवर्क पर प्रसारित एक साक्षात्कार में यूक्रेन के बारे में पूछे जाने पर मेलोनी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने साथ फोटो खिंचवाने के लिए ‘मिन्नतें’ की थी। ट्रंप ने कहा कि ऐसा करना उनकी कोई मजबूरी नहीं थी, लेकिन उन्हें मेलोनी पर तरस आया और वे इसके लिए मान गए।

मेलोनी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि वह ट्रंप के दावों का जवाब दे रही हैं, क्योंकि ‘‘कुछ बातों पर तुरंत जवाब देना ज़रूरी होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं। मैं सचमुच हैरान हूं। मुझे समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने ही सहयोगियों के साथ ऐसा बर्ताव क्यों करते हैं। आख़िरकार, ऐसा पहली बार तो नहीं हुआ है।’’

एपी धीरज दिलीप

दिलीप