Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

पेंशन भुगतान में हो रही देरी के लिए जवाबदेही तय की जाए: पटनायक

भुवनेश्वर, 19 जून (भाषा) बीजू जनता दल (बीजद) के प्रमुख और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को पत्र लिखकर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत जरूरतमंद लोगों को पेंशन नहीं मिलने पर चिंता जताई।

उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि पात्र लाभार्थियों को लंबित पेंशन का भुगतान तुरंत किया जाए।

पटनायक ने कहा कि पिछले तीन महीने से करीब 18 लाख लाभार्थियों को पेंशन नहीं मिली है।

उन्होंने इसे शासन-प्रशासन की गंभीर विफलता बताया।

राज्य सरकार ने बताया है कि पेंशन वितरण में इस्तेमाल होने वाले सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी के कारण देरी हो रही है।

पटनायक ने कहा, “सरकार को इस चूक के लिए जिम्मेदारी तय करनी चाहिए और पेंशनधारकों को भरोसा दिलाना चाहिए कि भविष्य में उनके अधिकारों से समझौता नहीं किया जाएगा।”

उन्होंने मुख्यमंत्री से सभी लंबित पेंशन राशि का तुरंत ‘मैनुअल’ तरीके से भुगतान कराने का आग्रह किया।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न आए।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष