नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को बिनौला तेल खली की कीमत 16 रुपये की तेजी के साथ 3,654 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।
एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के जुलाई माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 16 रुपये यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,654 रुपये प्रति क्विंटल हो गई जिसमें 51,190 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मवेशीचारा निर्माता कंपनियों की बढ़ती मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश