नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतें 2.99 प्रतिशत बढ़कर 7,265 रुपये प्रति बैरल हो गईं, जहां हाजिर बाजार की मजबूत मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का जुलाई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 211 रुपये या 2.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,265 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 6,456 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
विश्लेषकों का कहना है कि वायदा कारोबार में प्रतिभागियों की ओर से लिवाली बढ़ने के कारण कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहीं।
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.37 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.58 प्रतिशत की तेजी दर्शाता 80.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश