Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

राहुल के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस का रोजगार मेला, 7000 युवाओं को मिले ‘जॉब लेटर’

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) भारतीय युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर रोजगार मेले का आयोजन किया, जिसमें लगभग 7000 युवाओं को ‘जॉब लेटर’ (नौकरी की पेशकश का पत्र) मिले।

युवा कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राजधानी के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित इस रोजगार मेले में टाटा अलायन्स, फ्लिपकार्ट, जेप्टो, वोल्टास, टेक महिंद्रा, पेटीएम, आदित्य बिरला, हिताची, अर्बन क्लैप जैसी 150 कंपनिया शामिल हुई।

उसने कहा, ‘‘इस दौरान रोजगार मेले में लगभग 30000 युवाओ ने ऑनलाइन और 9000 से ज्यादा युवाओं ने अपना मौके पर ही पंजीकरण करवाया, और लगभग 7000 युवाओं को हाथोंहाथ जॉब लेटर मिले। इसके साथ ही साथ कई युवाओं को कंपनियों द्वारा दूसरे चरण के लिए भी आमंत्रित किया गया है।’’

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि जहां एक तरफ़ देश के युवा भाजपा के पेपर लीक और बेरोज़गारी वाले मॉडल से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ़ राहुल गांधी के नेतृत्व में उनका संगठन 'नौकरी, न्याय और जवाबदेही' का मॉडल पेश कर रहा है।

उनका कहना था, ‘‘आज युवाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है, भाजपा ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था पर जमीन पर कुछ भी नहीं है। देश के युवाओं को आज रोजगार चाहिए और राहुल गांधी जी ही एक मात्र नेता है जो निरंतर इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं।’’

भाषा हक हक माधव

माधव