Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री ने सिंधु जल संधि को लेकर यूएनएससी को पत्र लिखा

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 19 जून (भाषा) पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) को पत्र लिखकर भारत की ओर से सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) के कथित उल्लंघन का संज्ञान लेने का आग्रह किया है।

विश्व बैंक की मध्यस्थता में 1960 में हुई यह संधि अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद निलंबित कर दी गई थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। यह संधि 1960 से ही भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु और उसकी सहायक नदियों के पानी के बंटवारे एवं इस्तेमाल को नियंत्रित करती आ रही है।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि आसिम इफ्तिकार अहमद ने बताया कि उन्होंने इस्लामाबाद की चिंताओं को रेखांकित करने के लिए यूएनएससी की अध्यक्ष लियोनोर जलाबाटा टोरेस को डार का लिखा पत्र सौंपा।

अहमद ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह पत्र यूएनएससी का ध्यान चिनाब नदी से जुड़ी भारत की दो बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की ओर खींचता है।

उन्होंने लिखा, “मैंने यूएनएससी की अध्यक्ष को दक्षिण एशिया के समग्र हालात के बारे में भी जानकारी दी...।”

डार ने यूएनएससी की अध्यक्ष को अप्रैल में भी ऐसा ही एक पत्र लिखा था।

भाषा पारुल पवनेश

पवनेश