Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

होर्मुज की निगरानी कर रहे नये ईरानी प्राधिकरण ने जहाजों को पंजीकरण कराने का निर्देश दिया

दुबई, 19 जनवरी (एपी) होर्मुज जलडमरूमध्य की निगरानी का प्रभार संभाल रहे एक नये ईरानी प्राधिकरण ने शुक्रवार को दिशानिर्देश जारी किया, जिसमें जहाजों से उसके पास अपना पंजीकरण कराने को कहा गया है।

इससे यह संकेत मिलता है कि होर्मुज से जहाजों की आवाजाही के लिए तेहरान के जल्द ही शुल्क लेना शुरू करने की संभावना है।

यह नोटिस ईरान में एक नयी एजेंसी 'फारस की खाड़ी जलडमरूमध्य प्राधिकरण’ की ओर से जारी किया गया।

एपी सुभाष दिलीप

दिलीप