नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शुक्रवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
प्रादे73 महाराष्ट्र राजनाथ
पारंपरिक सैन्य क्षमताएं आज भी प्रासंगिक : राजनाथ सिंह
नागपुर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पारंपरिक सैन्य क्षमताएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी 1947 में थीं। साथ ही उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं करने में सक्षम होता है वही आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकता है।
वि28 संरा भारत पाक
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को ‘भस्मासुर देश’ करार दिया
संयुक्त राष्ट्र: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की कड़ी आलोचना करते हुए उसे ‘‘भस्मासुर देश’’ करार दिया और कहा कि जब उसका ‘‘अपना ही राक्षस उसे डसता है’’ तो वह हैरान रह जाता है।
दि48 कांग्रेस एनटीए
पेपर लीक पर चुप्पी तोड़ें और प्रधान का इस्तीफा लें प्रधानमंत्री: कन्हैया कुमार
नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने नीट-यूजी और कुछ अन्य परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक के विषय को लेकर शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जब भी ‘विश्व भ्रमण’ से छुट्टी मिले, तो वह इस मामले में चुप्पी तोड़ें, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को खत्म करें।
दि55 न्यायालय पैदल अधिकार
मौलिक अधिकार है फुटपाथ पर पैदल चलने का अधिकार : उच्चतम न्यायालय
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को व्यवस्था दी कि निर्धारित फुटपाथ पर पैदल चलने का अधिकार एक मौलिक अधिकार है।
वि26 इजराइल लेबनान दूसरी लीड हमले
दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमले तेज, अमेरिका-ईरान वार्ता टली; शांति समझौते पर संकट
यरुशलम: इजराइल की सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने रातभर दक्षिणी लेबनान में कई लक्ष्यों पर हमले किए, जबकि हिज्बुल्ला ने क्षेत्र में भीषण लड़ाई जारी रहने की जानकारी दी है।
दि39 न्यायालय नीट
उच्चतम न्यायालय का नीट-यूजी परीक्षा से जुड़ी याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई से इनकार
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 की 21 जून को होने वाली पुनर्परीक्षा से जुड़ी दो अलग-अलग याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया।
अर्थ44 संपूर्ण लीड केरल बजट
सतीशन ने पेश किया यूडीएफ सरकार का पहला बजट; मिशन समुद्र, स्वास्थ्य बीमा पर जोर
तिरुवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने यूडीएफ सरकार का 2026-27 का पहला बजट शुक्रवार को विधानसभा में पेश किया। इसमें राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए वित्तीय सुधारों, बुनियादी ढांचा तथा कल्याणकारी योजनाओं को पेश किया गया।
प्रादे104 तमिलनाडु विधानसभा दूसरी लीड कावेरी
तमिलनाडु विधानसभा ने मेकेदातु में बांध बनाने की कर्नाटक की योजना के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया
चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा ने कावेरी नदी पर कर्नाटक द्वारा मेकेदातु में बांध बनाए जाने की योजना के खिलाफ शुक्रवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया और इस मुद्दे पर राज्य सरकार की ओर से उठाए गए सभी कदमों का समर्थन किया।
प्रादे117 उप्र अयोध्या-राम मंदिर
अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है: योगी आदित्यनाथ
अयोध्या (उप्र): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर संदेह जताया जा रहा है।
अर्थ19 पूर्वोत्तर लीड सीतारमण
पूर्वोत्तर क्षेत्र सतत कृषि के दम पर देश का अगला विकास इंजन बन सकता है: सीतारमण
भोइर्यम्बोंग (मेघालय): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र अपनी सतत कृषि एवं जैविक उत्पादों की ताकत का उपयोग करके भारत का अगला विकास इंजन बनने की क्षमता रखता है।
खेल15 खेल आईओए चोपड़ा डोप लीड अभियान
डोपिंग के खिलाफ लड़ाई में शामिल हुए चोपड़ा, आईओए के साथ जागरूकता अभियान शुरू किया
नयी दिल्ली: डोपिंग के खिलाफ भारत की लड़ाई को शुक्रवार को बड़ी मजबूती मिली जब भाला फेंक के सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के साथ मिलकर इस समस्या के खिलाफ एक जागरूकता अभियान शुरू किया।
खेल4 खेल फुटबॉल कप मैक्सिको
दक्षिण कोरिया पर जीत से मैक्सिको नॉकआउट में पहुंचने वाला पहला देश बना
गुआडालाजारा (मैक्सिको): लुइस रोमो ने दक्षिण कोरिया की रक्षात्मक चूक का फायदा उठाते हुए गोल दागा जिससे सह मेजबान मैक्सिको 1-0 से जीत हासिल करके मौजूदा विश्व कप फुटबॉल के नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।
‘द कन्वरसेशन’ से साझेदारी के तहत जारी खबरें:
वि27 पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
दराज में पड़े पुराने फोन और गैजेट: लोग इन्हें छोड़ने से क्यों कतराते हैं?
रोचेस्टर: जरा उस आखिरी स्मार्टफोन, टैबलेट या स्मार्टवॉच के बारे में सोचिए, जिसका इस्तेमाल आपने बंद कर दिया था। संभावना है कि वह न तो किसी पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) केंद्र तक पहुंचा होगा और न ही किसी नए उपयोगकर्ता के हाथों में गया होगा, बल्कि यह उपकरण आपके घर की किसी दराज में पड़ा होगा।
वि29 नासा आर्टेमिस-तृतीय चालक दल
नासा ने आर्टेमिस-तृतीय मिशन के चालक दल की घोषणा की, चंद्र अभियान से पहले तकनीक का होगा परीक्षण
एरिजोना: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने महत्वाकांक्षी आर्टेमिस कार्यक्रम के तहत आर्टेमिस-तृतीय मिशन के चालक दल की घोषणा कर दी है। हालांकि यह मिशन अब अपने मूल उद्देश्य से काफी अलग जा चुका है।
भाषा
देवेंद्र दिलीप
दिलीप