Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9.98 अरब डॉलर घटकर 671.62 अरब डॉलर पर

मुंबई, 19 जून (भाषा) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 जून को समाप्त सप्ताह में 9.98 अरब डॉलर घटकर 671.62 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 71.1 करोड़ डॉलर घटकर 681.61 अरब डॉलर रहा था।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 12 जून को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 84.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 544.29 अरब डॉलर हो गईं।

डॉलर के संदर्भ में विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में उतार-चढ़ाव का प्रभाव भी शामिल होता है।

इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 10.75 अरब डॉलर घटकर 103.82 अरब डॉलर रह गया।

आरबीआई ने बताया कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 6.6 करोड़ डॉलर घटकर 18.69 अरब डॉलर रह गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित कोष की स्थिति 1.1 करोड़ डॉलर घटकर 4.81 अरब डॉलर रही।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण