Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

सेबी के निदेशक मंडल ने खुले बाजार से शेयर पुनर्खरीद दोबारा शुरू करने की मंजूरी दी

मुंबई, 19 जून (भाषा) बाजार नियामक सेबी के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को कई प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिनमें शेयर बाजार के जरिए खुले बाजार से शेयर पुनर्खरीद को फिर शुरू करना, म्यूचुअल फंड के लिए इंट्रा-डे यानी कारोबार के दौरान उधारी मानकों में ढील और निवेशक की मृत्यु के बाद प्रतिभूतियों के हस्तांतरण की प्रक्रिया को सरल बनाना शामिल है।

इसके अलावा, निदेशक मंडल ने वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) द्वारा योजनाओं की शुरुआत में तेजी लाने के लिए ‘हरित-चैनल’ व्यवस्था 'गरुड़' स्थापित करने का निर्णय लिया है।

इस व्यवस्था के तहत एआईएफ अपने नियोजन मेमोरेंडम दाखिल करने के 10 कार्यदिवस के भीतर धन जुटाना शुरू कर सकेंगे, जबकि वर्तमान में यह अवधि 30 दिन है।

सेबी के निदेशक मंडल ने कृषि जिंस डेरिवेटिव्स कारोबार को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से उपायों को भी मंजूरी दी।

बैठक में नियामक ने शेयर बाजार के माध्यम से खुले बाजार से शेयर पुनर्खरीद को तेज क्रियान्वयन समयसीमा के साथ फिर से शुरू करने का फैसला किया।

इस पुनर्खरीद पद्धति को फिर से लागू करने से कंपनियों को शेयर पुनर्खरीद के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। साथ ही सार्वजनिक शेयरधारकों के लिए समान अवसर और कर उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।

भाषा प्रेम

प्रेम रमण

रमण